टॉपर छात्रों का हेलीकाप्टर राइड और सम्मान समारोह ,, देखें माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर का आदेश Helicopter ride and honor ceremony of topper students, see Board of Secondary Education Raipur order

मुख्यमंत्री के घोषणा अनुरूप मेधावी छात्रों का हेलीकाप्टर राइड और सम्मान समारोह हेतु आदेश जारी Order issued for helicopter ride and honor ceremony of meritorious students as announced by Chief Minister.

a2zkhabri.com रायपुर - माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर बोर्ड परीक्षा 2022 के समस्त मेधावी छात्रों को हेलीकाप्टर जॉयराइड के साथ - साथ सम्मान समारोह हेतु आदेश जारी हो गए है। जारी आदेशानुसार समस्त मेधावी बच्चों को 08 अक्टूबर 2022 को हेलीकाप्टर राइड कराई जाएगी वही 09 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास पर सम्मान किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम हेतु छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विस्तृत आदेश भी जारी किए जा चुके है। 

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा CG TET 2022 मॉडल आंसर ,,,,

पालकों का सहमति पत्र अनिवार्य - हेलीकाप्टर राइड हेतु मेधावी  बच्चों को अपने पालकों से सहमति पत्र भरवाना होगा। सहमति पत्र के आधार पढ़ी हेलीकाप्टर राइड कराई जाएगी। हेलीकाप्टर राइड हेतु सहमत बच्चे 07 अक्टूबर 2022 को  एससीइआरटी शंकर नगर में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।  वही हेलीकाप्टर राईड हेतु असहमत बच्चे एससीइआरटी शंकर नगर में 08 अक्टूबर 2022 को सायं 07 बजे तक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। बच्चों की हेलीकाप्टर राइड 08 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे से शुरू होगी। समस्त मेधावी छात्रों का सम्मान मुख्यमंत्री निवास पर 09 अक्टूबर को सायं 04 बजे से की जाएगी। 

सहमति पत्र फार्मेट एवं आदेश देखें -



Post a Comment

0 Comments