क्या ,,,? सहायक शिक्षकों के ग्रेड पे में होगा सुधार,, ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारी के ग्रेड पे 2400 से बढ़कर 2800 हुआ what ..? There will also be an improvement in the grade pay of assistant teachers, the grade pay of Rural Garden Extension Officer increased from 2400 to 2800

ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के ग्रेड पे में सुधार , अब 2400 के बजाय 2800 रु. मिलेंगे ,, वेतन में 6000 रु. तक की बढ़ोतरी , क्या सहायक शिक्षकों को भी मिलेंगे 4200 रु. ग्रेड पे Improvement in grade pay of rural garden extension officers, now Rs 2800 instead of 2400. Will get Rs.6000 in salary. Increase up to Rs.4200, will the assistant teachers also get Rs. grade pay

a2zkhabri.com रायपुर - राज्योत्सव से ठीक पहले प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके ग्रेड पे को 2400 रु. से बढाकर 2800 रु. कर दिया है। ग्रेड पे में वृद्धि के सन्दर्भ में मंत्रालय से आदेश भी जारी हो गए है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के वेतन में विसंगति थी जिसे दूर कर दी गई है। पहले ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को 2400 रु.ग्रेड पे दिया जा   था कई चरणों के क्रमिक आंदोलन के बाद माननीय मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के बराबर 2800 ग्रेड पे देने की सहमति दिए थे। 

सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित ,,,देखें नोटिफिकेशन। 

क्या,,, ? सहायक शिक्षकों के ग्रेड पे में होगा सुधार - प्रदेश में कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांगों में से एक सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति है। सहायक शिक्षक पिछले 4 वर्षों से 2400 रु. ग्रेड पे के स्केल से बढाकर 4200 रु. ग्रेड पे के स्केल देने की मांग कर रहे है। हालाँकि कई बड़े आंदोलनों के बावजूद सहायक शिक्षकों की मांग पूरी नहीं हुई है। वर्तमान में सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देकर प्राथमिक प्रधान और उच्च वर्ग शिक्षक बनाया जा रहा है। हालाँकि अभी उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हाईकोर्ट में लंबित है। ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के ग्रेड पे में वृद्धि के बाद एक बार फिर सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति की चर्चा होने लगी है। वहीँ आने वाले समय में सहायक शिक्षकों को 4200 रु. ग्रेड पे मिलेगी या 2400 रु. के बजाय ग्रेड पे 2800 रु. होगा ,, अभी इस पर कुछ कहा नहीं  सकता। 

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 - 23 नोटिफिकेशन जारी ,, जाने आवेदन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण जानकारी। 

ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों के सैलरी में 6000 रु. तक की होगी वृद्धि - ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारियों की सैलरी पहले सातवें वेतनमान के लेवल 6 के तहत 5200 - 20200 एवं ग्रेड पे 2400 के आधार पर बनाई जाती थी , वहीँ अब सातवें वेतनमान के लेवल 7 वेतनमान 5200 - 20200 एवं ग्रेड पे 2800 के आधार पर बनाई जाएगी। ग्रेड पे में बढ़ोतरी से वेतन में अधिकतम 6000 रु. तक की वृद्धि होगी। ग्रेड पे में बढ़ोतरी के सन्दर्भ में राज्य सरकार ने दिवाली से पहले 18 अक्टूबर को सहमति दी थी। आज मंत्रालय से इस सन्दर्भ में आदेश भी जारी हो गई है। 

देखें आदेश - 

2016 से ही लगातार जारी था ग्रेड पे बढ़ाने का मांग - ग्रामीण उद्यानिकी विस्तार अधिकारीयों की ग्रेड पे बढ़ाने की मांग 2016 से जारी था। इस दौरान कई चरणबद्ध आंदोलन , चर्चा , परिचर्चा हुई। 18 अक्टूबर 2022 को 2800 ग्रेड पे देने में राज्यशासन से सहमति बनी थी। मंत्रालय से आदेश जारी होते ही संगठन के तरफ से ख़ुशी जाहिर की गई।वहीँ अब पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षकों की निगाहें भी फिर वेतन विसंगति पर जा टिकी है। आने वाले समय में सहायक शिक्षकों के ग्रेड पे में सुधार होना तय माना जा रहा है। क्योंकि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है जिस कारण राज्य की भूपेश सरकार पदोन्नति पश्चात् बचे हुए सहायक शिक्षकों को निराश नहीं करेगी। 

Post a Comment

0 Comments