फ्री राशन तीन माह और ,, साथ ही केंद्र ने कर्मचारियों का डीए 4 % बढ़ाया Free ration for three more months, as well as the Center increased the DA of the employees by 4%

1.11 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारियों को डीए का लाभ 01 जुलाई  2022 से , अगले तीन माह फ्री राशन भी DA benefit to 1.11 crore central employees and pensioners from July 01, 2022, free ration for the next three months

a2zkhabri.com न्यूज़ - केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले अपने 1.11 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारियों के महंगाई भत्ता  फ़ीसदी बढ़ोतरी कर दी है। बढे हुए महंगाई भत्ता का लाभ जुलाई 2022 से मिलेगी। वही गरीबों को मिलाने वाला राशन अगले तीन माह और फ्री मिलेगी। बुधवार को केंद्रीय केबिनेट के बैठक हुई जिस पाए कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और गरीबों को फिलहाल मिलाने वाले फ्री राशन पर बड़ा निर्णय लिया गया। केबिनेट के बैठक के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आगामी दिसंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

ब्रेकिंग - इस राज्य में केंद्र के बराबर डीए देने का ऐलान ,,,

1.11 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को डीए का लाभ - केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 34 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। जुलाई 2022 से 4 फ़ीसदी की वृद्धि करते हुए कर्मचारियों का डीए 38 फ़ीसदी हो गई है। जुलाई से सितम्बर तक के कुल तीन माह का एरियर भी भुगतान किया जायेगा। कर्मचारियों को बढे हुए डीए के साथ वेतन भुगतान आगामी माह से होने लगेगी। 

सहायक शिक्षकों की पदोन्नति शुरू ,, सभी जिलों में जल्द हो पदोन्नति। 

कितना हुआ लाभ ,, देखें 38 फ़ीसदी डीए के साथ वेतन गणना - कर्मचारियों के महंगाई भत्ता की गणना उनके मूलवेतन के आधार पर की जाती है। मूलवेतन में भिन्नता होने के कारण कर्मचारियों के सैलरी भी अलग - अलग बढ़ती है। अगर केंद्र सरकार 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता बढाती है तो केंद्रीय कर्मियों का डीए 34 फ़ीसदी से बढ़कर 38 फ़ीसदी हो जाएगी। देखिये अधिकतम और न्यूनतम वेतन में डीए की गणना -

ब्रेकिंग - अक्टूबर माह में स्कूलों की 16 दिनों की रहेगी छुट्टी ,, देखें लिस्ट। 

कर्मचारी का अधिकतम बेसिक सैलरी - 56900 रु.

34 फ़ीसदी डीए - 19346 रु.

38 फ़ीसदी डीए - 21622 रु.

मासिक वृद्धि -  2276 रु. 

सालाना वृद्धि - 27312 रु.

कर्मचारी का न्यूनतम बेसिक सैलरी - 18000 रु.

34 फ़ीसदी डीए - 6120 रु.

38 फ़ीसदी डीए - 6840 रु.

मासिक वृद्धि -  720 रु.

सालाना वृद्धि - 8640 रु

महंगाई भत्ता बढ़ाने के मापदंड - हाल ही में आल इण्डिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर (AICPI - IW ) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही के आंकड़े जारी किए है। इस इंडेक्स में 0.2 की तेजी दर्ज की गई है। इंडेक्स में आई इसी तेजी को देखते हुए सरकार ने डीए में सरकार ने 04 फ़ीसदी का इजाफा किया है। सरकार इस इंडेक्स के आधार पर ही कर्मचारियों को मिलने वाला डीए की दर को निर्धारित करती है। 

चुनावों का रुख बदलने वाली अन्न योजना - मुफ्त अनाज के विस्तार को नवम्बर में होने जा रहे गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले सरकार ने मार्च में इस योजना को 6 माह का विस्तार दिया था। तब उस दौरान उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड , गोवा सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले थे। यह योजना उन राज्यों का चुनावी रुख बदलने वाली साबित हुई। केंद्रीय मंत्री ने कहा अगले तीन माह त्योहारों के होंगे। ऐसे में सरकार चाहती है कि लोगो के चेहरे पर मुस्कुराहट हो। मुफ्त अनाज योजना के लिए अगले तीन महीने में 122 लाख मीट्रिक टन अनाज की जरुरत होगी। 

Post a Comment

0 Comments