स्कूलों का राज्य स्तरीय निरिक्षण 18 से 30 जुलाई 2022 तक , देखें छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश State level inspection of schools from 18 to 30 July 2022, see the order of Chhattisgarh School Education Department

छत्तीसगढ़ शासन का स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय का स्कूल निरिक्षण अभियान 18 से 30 जुलाई 2022  तक State level inspection of schools from 18 to 30 July 2022, see the order of Chhattisgarh School Education Department

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय ने प्रदेश स्तरीय स्कूल निरिक्षण अभियान 2022 हेतु आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेशानुसार प्रदेश भर के स्कूलों का 18 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक निरिक्षण किया जाएगा। वही स्कूलों में निरिक्षण हेतु राज्य स्तरीय , संभाग स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी पहुंचेंगे। स्कूल निरिक्षण अभियान 2022 हेतु जारी आदेश एवं दिशा निर्देश नीचे डाउनलोड करें।  

आदेश एवं दिशा निर्देश डाउनलोड करें 👇- 

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा स्कूल शिक्षा अभियान हेतु निम्न बिंदुओं में आदेश जारी किए है - 

1. पिछले 2 वर्षों में कोविड महामारी के कारण शिक्षा व्यवस्था में आए व्यवधानों के बाद 16 जून 2022 से स्कूलों का नियमित संचालन कर दिया गया है। बीते दो सालों में बच्चों में हुए लर्निंग लॉस के साथ - साथ बच्चों को नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित करवाना भी एक चुनौती है। और इस चुनौती का सामना करने के लिए शिक्षकों का समय में उपस्थित होना अति आवश्यक है। हाल ही में कई मिडिया रिपोर्ट  है कि शिक्षक एवं प्रधान पाठक समय में उपस्थित नहीं हो रहे है। 

ब्रेकिंग - शनिवार से अब बस्ता मुक्त विद्यालय ,,, देखें आदेश। 

2. वर्तमान शिक्षा सत्र से सिलेबस पूर्ण करने के लिए कैलेण्डर से लेकर समयबद्ध परीक्षा आयोजन के सम्ब्नध में भी विस्तृत  किये गए है और उसके पूर्ति हेतु तथा समय - समय पर दिए गए निर्देशों की पूर्ति हेतु शिक्षकों को समय पर स्कूल आना सुनिश्चित करना एवं ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों को निर्वहन कराना आवश्यक है। 

ब्रेकिंग - स्कूलों में इस वर्ष होंगे 9 आकलन परीक्षा ,,, देखें आदेश। 

3. इस हेतु पुरे प्रदेशभर में राज्य स्तर अधिकारी से लेकर ब्लाक / संकुल समन्वयक स्तर के अधिकारियों के माध्यम से एक निरिक्षण कराना अत्यंत आवश्यक है। यह अभियान 18 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

4. निरिक्षण अभियान हेतु राज्य स्तरीय अधिकारीयों की नियुक्ति डीपीआई एवं जिला स्तरीय अधिकारीयों की नियुक्ति जेडी कार्यालय / जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से किए जायेंगे। 

आदेश देखें 👇 - 

Post a Comment

0 Comments