छ.ग. मंत्रालयीन कर्मचारियों के भत्ते में दोगुनी वृद्धि Double Increase In Allowance Of Chhattisgarh Ministerial Employees

मंत्रालयीन कर्मचारियों के भत्ते में वृद्धि , संचालयीन कर्मचारी नाराज , वही राज्य के कर्मचारी भी मांग रहे महंगाई भत्ता Double Increase In Allowance Of Chhattisgarh Ministerial Employees

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के आदेश दिनांक 10.06.22 के अनुसार मंत्रालयीन कर्मचारी एवं अधिकारियों के विशेष वेतन / भत्ते में लगभग दोगुनी वृद्धि हो गई है। जारी आदेशानुसार अतिरिक्त सचिव , उप सचिव , अवर सचिव सहायक ग्रेड 1 , 2 , 3 के भत्ते में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। 

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग से जारी आदेशानुसार क्रमांक 1206 / 4245 / 2021 / 1 - 8  राज्य शासन छत्तीसगढ़ मंत्रालय में नीचे तालिका के कालम क्रमांक - 2 में दर्शित पदों के साथ स्वीकृत विशेष वेतन की दर को आदेश जारी होने के दिनांक से उनके नाम के सम्मुख कालम - 4 में दर्शाये अनुसार पुनरीक्षित करने की स्वीकृति प्रदान करता है। 

आदेश डाउनलोड करें - 


संचालयीन कर्मचारियों का विरोध - मंत्रालयीन कर्मचारियों को मिलने वाले विशेष भत्ते का हमेशा विरोध होते आया है। संचालयीन कर्मचारी भी मंत्रालयीन कर्मचारी की तरह विशेष भत्ते की मांग करते आ रहे है। संचालयीन कर्मचारी संघ मंत्रालयीन कर्मचारी की भांति विशेष भत्ता हेतु कई बार आंदोलन एवं मांग कर चुके है। जिस प्रकार से मंत्रालयीन कर्मचारी 30 किलोमीटर दूर जाते है वैसे ही संचालयीन कर्मचारी भी ड्यूटी करते है। लेकिन मंत्रालयीन कर्मचारी को  विशेष भत्ता और संचालयीन कर्मचारी को वंचित रखा गया है। 

राज्य कर्मचारी भी मांग रहे महंगाई भत्ता - राज्य के पौने चार लाख कर्मचारी भी पिछले 3 - 4 वर्षों से लंबित महंगाई भत्ता की मांग करते आ रहे है। राज्य के कर्मचारियों को फिलहाल 22 फीसदी डीए तो केंद्रीय सहित कई राज्यों के कर्मचारियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य में ही कर्मचारियोंको अलग - अलग महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।राज्य  के कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता हेतु लगातार चरणबद्ध आंदोलन जारी है। 

Post a Comment

0 Comments