स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश हेतु लाटरी आज Lottery Today For Admission In Swami Atmanand English School

सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश की मारामारी , आज निकलेगी लाटरी Lottery Today For Admission In Swami Atmanand English School 


a2zkhabri.com बिलासपुर - स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में निर्धारित सीट से 15 - 20 गुना अधिक आवेदन मिले है। इसलिए लाटरी सिस्टम माध्यम से प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है। लाटरी की प्रक्रिया 5 मई से 7 मई तक चलेगी। बिलासपुर जिले के अंतर्गत संचालित लाला लाजपत राय स्कूल में सुबह 9 बजे और मस्तूरी स्कूल में सुबह 11 बजे लाटरी निकालकर बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। 

ब्रेकिंग - महिला सुपरवाइजर भर्ती ,,, चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी। 

15 - 20 गुना प्राप्त हुए है आवेदन - सरकारी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश की आपाधापी मची हुई है। हर पालक अपने बच्चों को स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश दिलाने का भरषक प्रयास कर रहे है। आलम यह है कि रिक्त सीटों से 15 से 20 गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जा चुकी है। वही अब लाटरी के माध्यम से प्रवेश जारी है। 

ब्रेकिंग- छ.ग. पुलिस विभाग 6000 पदों में होगी बंपर भर्ती। 

जिले में 8 आत्मानंद स्कूल संचालित - बिलासपुर जिले के अंतर्गत फिलहाल 8 स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित है। इसमें शिक्षा सत्र 2022 - 23 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। सभी सरकारी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 14052 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण पालकों की उपस्थिति में लाटरी के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है। लाटरी की प्रक्रिया पारदर्शिता तरीके से संपन्न हो इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी ने जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। पालकों के साथ - साथ नियुक्त नोडल अधिकारी भी लाटरी के वक्त उपस्थित रहेंगे। 

लाटरी निकालने समय सारिणी👇 - 

     लाला लाजपत राय - 05 मई 

     मस्तूरी - 05 मई 

     मंगला - 06 मई 

     लिंगियाडीह - 06 मई 

     कोटा - 06 मई 

     तारबाहर - 07 मई 

     चकरभाठा - 07 मई 

     तखतपुर - 07 मई 

Post a Comment

0 Comments