5 फीसदी डीए में वृद्धि से कर्मचारी नाखुश ,, देखें कितना बढ़ा वेतन 5 Percent Increase In DA , See New Salary Calculation Chart

राज्य कर्मचारियों का डीए 17 से बढ़कर 22 फीसदी हुआ , कर्मचारी संगठन नाराज , देखें कितना बढ़ा वेतन 5 Percent Increase In DA , See New Salary Calculation Chart 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश के कर्मचारियों को लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार 5 % डीए की सौगात मिल गई है। मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद आधिकारिक आदेश जल्द जारी हो जाएगी। अब राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 17 से बढ़कर 22  फीसदी हो गई है।राज्य के कर्मचारी लम्बे समय से लंबित 17  फीसदी महंगाई भत्ते की मांग कर रहे थे। लेकिन राज्य सरकार ने सिर्फ 05 फीसदी महंगाई भत्ता देने का निर्णय लिया है। राज्य के करीब पौने चार लाख कर्मचारी अधिकारी और सवा लाख पेंशनरों को लाभ होगा। 

ब्रेकिंग - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 5 फीसदी डीए बढ़ाने का किया ऐलान ,,, देखें आदेश। 

17 से 22 फीसदी हुआ डीए - राज्य सरकार के 05 प्रतिशत महंगाई भत्ते देने के ऐलान के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 17 फीसदी से बढ़कर 22  फीसदी पर पहुँच गई है। वही छठवा वेतन पाने वाले कर्मचारियों का डीए बढ़ेगा या नहीं इसकी अभी घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल छठवां वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 164 % डीए मिल रही है। 22 फीसदी डीए के साथ  वेतन की गणना की जानकारी आप नीचे देख सकते है। बढे हुए डीए का भुगतान मई 2022 से ही किया जाएगा। वही राज्य के कर्मचारी अभी भी केंद्र एवं अन्य राज्य से 12 फीसदी डीए के मामले में पीछे है। 

ब्रेकिंग - छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर भर्ती ,,,, 6000 लगभग पदों में होगी भर्ती। 

कर्मचारियों में निराशा , 17 फीसदी डीए की थी उम्मीद -  प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हालाँकि 05 फीसदी डीए का ऐलान तो कर दिया है जिससे राज्य के कर्मचारी खुश कम और नाराज ज्यादा है। क्योंकि केंद्र सरकार सहित अन्य राज्यों में जहाँ 34 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जा रहा है वही यहाँ राज्य सरकार ने 5 प्रतिशत का झुनझुना पकड़ा दिया है। वही पिछले बार भी 5 फीसदी डीए जो बढ़ाई गई थी वह जुलाई 2019 की थी जिसे जुलाई 2021 से बगैर एरियस के दी गई थी। 

किसे कितना लाभ - 

चतुर्थ श्रेणी - 1000 - 1200 रु.

तृतीय श्रेणी - 1800 - 2200 रु.

द्वितीय व प्रथम - 2500 - 5000 रु. 

22 फीसदी महंगाई भत्ता के साथ कर्मचारियों की वेतन गणना चार्ट देखें और समझें 👇- 

ज्ञात हो की राज्य के सरकारी कर्मचारियों या केंद्रीय कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर होती है। कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के - साथ साथ नियमानुसार और अन्य भत्ते भी प्रदान किये जाते है। 

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को मिलने वाले वेतन एवं भत्ते - 

     मूलवेतन - 

     महंगाई भत्ता / डीए - 

     हाउस रेंट / गृह भाड़ा - 

     चिकत्सा भत्ता - 

     गतिरोध भत्ता - 

कटौती की गणना - 

     समूह बीमा - 300 

     जीपीएफ - मूल वेतन का 12 फीसदी  

उदाहरण -  शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का वेतन गणना , इसी प्रकार से आप अपने मूलवेतन के आधार पर अपने वेतन की गणना कर सकते है - 

प्राप्त वेतन

     मूलवेतन - 30300 रु.

     महंगाई भत्ता 22 % - 6666 रु.

     गतिरोध भत्ता - 600 रु.

     मेडिकल भत्ता - 200 रु. 

     गृह भत्ता - 754 

     कुल सकल वेतन - 38520 रु.

कटौती - 

     समूह बीमा - 300 रु.

     जीपीएफ - 3636 

     योग कटौती - 3936 

कुल प्राप्त वेतन = 38520 - 3936 = 34584 

नोट - इसी प्रकार से अन्य सभी कर्मचारी अपने - अपने मूलवेतन के आधार पर अपने वेतन की गणना कर सकते है। 

Post a Comment

0 Comments