धरना , प्रदर्शन , रैली अब आसान नहीं , सख्त हुए नियम , गृह विभाग का कलेक्टर एसपी को पत्र जारी Dharna Demonstartion , Rally Is No Longer Easy , Ruls Tightened , Letter Issued To Collectors , Sp

सार्वजनिक कार्यक्रमों / आयोजनों के नियम हुए सख्त , गृह पुलिस विभाग ने जारी किया एसपी , कलेक्टर को पत्र Dharna Demonstartion , Rally Is No Longer Easy , Ruls Tightened , Letter Issued To Collectors  , Sp 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में अब संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन , रैली , जुलुस , भूख हड़ताल , सामाजिक , राजनीतिक एवं धार्मिक रैली निकालना आसान नहीं होगा। उक्त सभी कार्यक्रमों के लिए परमिशन लेना अनिवार्य होगा। वही परमिशन के बाद कार्यक्रम में बदलाव किए गए तो सख्त कार्यवाही होगी। वही शासन को इस सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त हुई है कि कई बड़े आयोजन बिना अनुमति के  ही हो जा रहे है। वही कई कार्यक्रम अनुमति मिलने  के बाद अचानक परिवर्तन कर दिया जा रहा है। जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ जाने की प्रबल संभावना बनी हुई है। 

अन्य प्रमुख खबर 👇- 

स्कूल सफाई कर्मचारी होंगे नियमित , तनख्वाह होगी 10 हजार। 

पदोन्नति प्रक्रिया शुरू , आगामी सुनवाई में स्टे हटने की पूरी सम्भावना।

पदोन्नति में डबल स्नातक मान्य , पदोन्नति की कार्यवाही शुरू। 

धरना , प्रदर्शन , जुलुस , रैली अब आसान नहीं - गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी पत्र अनुसार किसी भी धरना प्रदर्शन , सार्वजनिक, धार्मिक एवं राजनितिक कार्यक्रमों के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर अनुमति के उक्त कार्यक्रम करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। वही प्रदेश में अभी कई रैली , धरना प्रदर्शन , जुलुस आदि कई कार्यक्रम बगैर परमिशन से होने की शिकायत प्राप्त हुई है। वही अब इस मुद्दे पर गृह पुलिस विभाग सख्त हो गई है। कलेक्टर एवं एसपी को पत्र जारी कर किसी भी कार्यक्रम हेतु अनुमति को अनिवार्य कर दिया गया है। अब बगैर अनुमति के आंदोलन और पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम  संभव नहीं होगा। 

गृह पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश डाउनलोड करें / देखें -  







Post a Comment

0 Comments