संयुक्त संचालक ने सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु जारी किया समय सारिणी Promotion Will Continue , Time Table For Promotion From Assistant Teachers To Teachers Posts Will Continue
a2zkhabri.com बिलासपुर - कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर छत्तीसगढ़ ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर संभाग को आदेश जारी कर सहायक शिक्षकों के वरिष्ठता सूचि को त्रुटिरहित संधारण करने तथा सहायक शिक्षक से उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में पदोन्नति हेतु समय सारिणी निर्धारित कर दी है। वही प्रदेश में अभी उच्च वर्ग शिक्षक और प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति पर हाईकोर्ट रोक लगा दी है। वही इस मेटर में 21 फरवरी को और सुनवाई होने की संभावना है। हाई कोर्ट द्वारा जारी स्टे के बीच संयुक्त संचालक बिलासपुर ने पदोन्नति प्रक्रिया हेतु समय सारिणी जारी कर दिया है।
देखें आदेश 👇-
कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर कार्यालय का पत्र क्रमांक / स्था.3/प्र.पा.-ई/टी/ समय सारिणी /2022 /2609/बिलासपुर दिनांक 07.01.22 के अनुसार सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक एलबी के पद पर पदोन्नति करने हेतु निम्नानुसार समय सारिणी जारी की है -
1. सहायक शिक्षक एलबी ई. टी. संवर्ग की त्रुटिरहित वरिष्ठता सूचि प्रस्तुत करना - 16.02.2022
2. संभागीय वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन - 18.02.2022
3. दावाआपत्ति की प्राप्ति - 21.02.2022
4.दावा आपत्ति का निराकरण - 23.02.2022
5. अंतिम वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन - 24.02 .2022
6. विषयवार पात्र शिक्षकों की गोपनीय प्रतिवेटन एवं अचल संपत्ति की जानकारी जमा करना।
7. शिक्षक एलबी के पदों में पदोन्नति हेतु डीपीसी - 28.02.2022
आदेश डाउनलोड करें 👇-
0 Comments