प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में 18.07.2006 तक नियुक्त सहायक शिक्षकों का लगा नंबर , देखें पदोन्नति लिस्ट Promotion List Release For The Post Of Primary Head Masters

प्राइमरी स्कूल प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति लिस्ट जारी ,, देखें पूरी लिस्ट यहाँ Promotion List Release For The Post Of Primary Head Masters 

a2zkhabri.com बेमेतरा - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा ने प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति सूचि जारी कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी सूचि अनुसार 642 सहायक शिक्षकों को प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत शिक्षकों को वेतन 9300- 34800 + 4200 लेबल 8 के अनुसार वेतनमान दिया जायेगा। जारी सूचि अनुसार ऐसे शिक्षक जिनकी नियुक्ति 18.07.2006 तक हुई है उन्हें प्राथमिक एचएम बनाया गया है। सभी सूचि को आप नीचे डाउनलोड कर अध्ययन कर सकते है। 

पदोन्नति आदेश देखें 👇- 

पदोन्नति सूचि पीडीएफ यहाँ डाउनलोड करें। 

जारी आदेश के प्रमुख बिंदु निम्नानुसार है - 

1. पदोन्नत सहायक शिक्षकों को दिनांक 11 फरवरी 2022 तक सम्बंधित शाला कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। उक्त तिथि के बाद कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जायेगा। अंतिम तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उक्त आदेश स्वतः स्थगित हो जायेगा।

2. उक्त सूचि में 18.07.2006 संविलियन दिनांक  01.07.18 तक के शिक्षकों के नाम है।  

3. पदोन्नति नहीं चाहने वाले शिक्षकों को 11 फरवरी तक सुसंगत कारण का स्पष्ट उल्लेख करते हुए सक्षम अधिकारी को आवेदन देना अनिवार्य होगा। 

4. पदोन्नति प्राप्त करने वाले शिक्षक अपने विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। वही अगले विकास खंड में जाने वाले शिक्षक विक्स खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कार्यमुक्त होकर जायेंगे। 

5. पदोन्नति के बाद नया वेतनमान 9300- 34800 + 4200 लेबल 8 निर्धारित की गई है। 

प्रथम पेज एवं अंतिम पेज में जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश - 


Post a Comment

0 Comments