अंडर - 19 विश्वकप पर भारत का कब्ज़ा , जाने कब - कब जीता भारत ने अंडर - 19 विश्वकप India Won The Under 19 Cricket World Cup For The 5th Time

इंग्लैंड को हराकर भारत ने 5 वीं बार जीता अंडर - 19 विश्वकप , विराट कोहली सहित इन कप्तानों ने दिलाया अंडर 19 विश्वकप India Won The Under 19 Cricket World Cup For The 5th Time 

a2zkhabri.com नई दिल्ली - भारत ने अंडर - 19 विश्वकप पर कब्ज़ा कर लिया है। राज बावा के फरफनमौला प्रदर्शन 5 विकेट और 35 रन की बदौलत भारत ने शनिवार को रिकार्ड 5 वीं बार अंडर -19 विश्वकप अपने नाम किया। कप्तान यश ढुल के अगुआई में भारतीय टीम ने एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में फ़ाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। मैं ऑफ़ द मैच रहे राज बावा ने पांचवें विकेट के लिए निशांत सिंधु  67 रन की साझेदारी की। निशांत 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

इंग्लैंड ने की पहले बल्लेबाजी - इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और मध्यक्रम के बल्लेबाज जेम्स रेव की 95 रनों के बावजूद उनकी पारी 44\.5 ओवर में 189 रन पर सिमट गई। राज के आलावा रवि कुमार ने 4 विकेट झटके। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 47.4 ओवर में छः विकेट के नुक्सान पर 195 रन बनाए। भारत की शुरुआत काफी ख़राब रही,  अंगकृश 00 रन बनाकर लौट गए ,वही भारत के तरफ से शेख रशीद , निशांत सिंधु ने 50 - 50 रन बनाये वही हरफनमौला राज बावा ने 35 रन और 5 विकेट लिए। 

भारत ने 5 वीं बार जीता अंडर - 19 विश्वकप - अंडर - 19 विश्वकप में भारत की यह 5 वीं खिताब है। 1988 से शुरू हुई अंडर - 19 विश्वकप में भारत को पहली सफलता सन 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में मिली थी। 1988 में आयोजित पहला विश्वकप ऑस्ट्रलिया ने जीता था.उसके 10 साल बाद 1998 में आयोजित विश्वकप इंग्लैंड ने जीता था। 

भारत के विश्कप में अब तक के ख़िताब यह रहा - 

   2000 कप्तान - मोहम्मद कैफ , विपक्षी टीम - श्रीलंका 

   2008 कप्तान - विराट कोहली , विपक्षी टीम - दक्षिण अफ्रीका 

   2012 कप्तान - उन्मुक्त चंद - विपक्षी टीम - ऑस्ट्रेलिया 

   2018 कप्तान - पृथ्वी शॉ , विपक्षी टीम - ऑस्ट्रेलिया 

   2022 कप्तान - यश ढुल , विपक्षी टीम - इंग्लैंड 

इनामों की घोषणा - बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 40 लाख रूपये और सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को 25 लाख रूपये इनाम की घोषणा किये है। बीसीसआई सचिव जय शाह ने कहा की भारतीय टीम ने ख़िताब जीतकर पुरे देश को गौरवान्वित किया है। भारत की सीनियर टीम ने भले ही सिर्फ दो बार विश्वकप जीता है लेकिन जूनियर टीम ने 5 बार खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। 

Post a Comment

0 Comments