आज जारी होगी कई संभागों की पदोन्नति सूचि Promotion List Of Many Division Will Be Released Today

स्कूल शिक्षा विभाग - आज भी जारी होगी पदोन्नति लिस्ट , बस्तर संभाग से हो चुका है शुरुआत Promotion List Of Many Division Will Be Released Today 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जारी पदोन्नति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। जारी समय सारिणी के अनुसार पदोन्नति सूचि जारी करने की आज अंतिम तिथि है। कल ही प्रदेश में सबसे पहले बस्तर संभाग द्वारा मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति सूचि जारी हो गई है। वही आज बिलासपुर, रायपुर , दुर्ग एवं सरगुजा संभाग से कम से कम एक - एक पदोन्नति सूचि जारी होने की खबर प्राप्त हुई है। हालाँकि पूर्व में जारी दिशा निर्देश अनुसार 31 जनवरी तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना था। वरिष्ठता सूचि को दुरुस्त करने  में ज्यादा वक्त लगने के कारण पदोन्नति प्रक्रिया 5 फरवरी तक कम्प्लीट होगी। 

ब्रेकिंग  - बस्तर संभाग द्वारा जारी पदोन्नति सूचि यहाँ देखें। 

बस्तर संभाग से जारी हुई पहली पदोन्नति सूचि - राज्य में सबसे पहले बस्तर संभाग से पदोन्नति सूचि जारी हुई है। कल  जारी सूचि अनुसार मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों में पुराने रेगुलर शिक्षक और एलबी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति हुई है। वही राज्य के बाकी सभी संभागों से आज कम से कम एक पदोन्नति सूचि जारी होने की पूर्ण संभावना है। 

ब्रेकिंग - वरिष्ठता सूचि में गड़बड़ी होने पर डीईओ, बीइओ पर होगी कार्यवाही। 

वरिष्ठता सूचि बनाने में लगी अधिक समय - पदोन्नति प्रक्रिया की सबसे अहम् कड़ी होती है वरिष्ठता सूचि का निर्धारण करना। राज्य में पूर्व में जारी सभी जिलों की वरिष्ठता सूचि में एकरूपता नहीं होने के कारण भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। डीपीआई एवं शिक्षा संभाग कार्यालय द्वारा बार - बार आदेश जारी की गई तब वरिष्ठता सूचि में सुधार हो पाया। वही अभी भी कई जिलों में वरिष्ठता निर्धारण में कुछ विवाद आने की सुचना प्राप्त हो रही है। सबसे जयादा परेशानी ट्रांसफर वाले शिक्षकों को हो रही है।

ब्रेकिंग - जिलावार रिक्त पदों का आकड़ा यहाँ देखें।  

वरिष्ठता सूचि में गड़बड़ी होने पर डीईओ, बीइओ पर होगी कार्यवाही - कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग कार्यालय द्वारा जारी आदेशानुसार वरिष्ठता सूचि में गड़बड़ी होने पर सम्बंधित जिला शिक्षा अधिकारी और विकाश खंड शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करने का आदेश जारी हुआ है। वरिष्ठता निर्धारण की परेशानी को देखते हुए 36 बिंदुओं स्पष्ट दिशा निर्देश जारी की गई है। वही आज भी बहुत से पदोन्नति सूचि जारी होने की खबर है। क्योंकि जारी दिशा निर्देश अनुसार 31 जनवरी तक पदोन्नति की कार्यवाही पूरा करना अनिवार्य है। 

Post a Comment

0 Comments