पदोन्नति प्रक्रिया में क्या लगेगी रोक ,,, देखें डीईओ द्वारा जारी आदेश Demand To Stop Promotion Process , See Order Issued By DEO

क्या पदोन्नति प्रक्रिया में लग जाएगी रोक, एससी एसटी कर्मचारी सहित कई सामाजिक संगठन पदोन्नति में मांग रहे आरक्षण Demand To Stop Promotion Process , See Order Issued By DEO 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में पदोन्नति की कार्यवाही जारी है। वही प्रदेश भर के अनु. जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारी और कई सामाजिक संगठन शिक्षा विभाग में हो रहे पदोन्नति प्रक्रिया में आरक्षण की मांग कर रहे है अन्यथा कोर्ट के अंतिम निर्णय तक पदोन्नति प्रक्रिया को  स्थगित करने की मांग कर रहे है। कर्मचारी संगठनों के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रमोशन में आरक्षण और कोर्ट के निर्णय आने तक पदोन्नति प्रक्रिया में रोक सम्बन्धी मार्गदर्शन एवं नियमानुसार कार्यवाही हेतु लोक शिक्षण संचालनालय से जानकारी माँगा है। 

05 हजार कर्मचारियों ने बनाई राजधानी रायपुर में मानव श्रृंखला - पदोन्नति में आरक्षण की मांग हेतु बीते दिन प्रदेश के सभी कोने - कोने से पहुंचे करीब 05 हजार अनु. जाति एवं जनजाति के कर्मचारी, अधिकारी सहित सामाजिक संगठन के लोगों ने राजधानी रायपुर में घडी चौक / आंबेडकर चौक के से लेकर मुख्यमंत्री निवास, शिक्षा मंत्री निवास, वीआईपी कालोनी तक मानव श्रंखला बनाया। साथ ही राज्य सरकार से मांग की गई की पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाए। अन्यथा बिलासपुर हाई कोर्ट में चल रही अंतिम सुनवाई तक पदोन्नति पर रोक लगाने की मांग किए। इस बीच मानव श्रृंखला में पहुंचे सभी कर्मचारी एवं अधिकारीयों ने जमकर नारा बाजी करते हुए अपना विरोध जताया। 

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश देखें 👇- 

अन्य विभागीय खबर 👇- 

2022 सम्पूर्ण छुट्टी लिस्ट जारी , देखें सभी सूचि। 

छ.ग. राजपत्र में विषयवार पदोन्नति नियम प्रकाशित , देखें विवरण। 

विषयवार पदोन्नति सूचि जारी , देखें पदों की संख्या। 

डीपीआई का वरिष्ठता निर्धारण हेतु स्पष्ट निर्देश जारी। 


Post a Comment

0 Comments