29 जनवरी तक प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में हो जाएगी पदोन्नति , देखें आदेश Promotion Will Be Done In The Posts Of Primary Head Master Till January 29

प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में 29 जनवरी तक हो जाएगी पदोन्नति , देखे जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश Promotion Will Be Done In The Posts Of Primary Head Master Till January 29 

a2zkhabri.com न्यूज़ - प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान में सहायक शिक्षकों की शिक्षक और प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति और शिक्षक की मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पदों में पदोन्नति की कार्यवाही जारी है। आज जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जारी आदेशानुसार प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में 29 जनवरी 2022 तक पदोन्नति की कार्यवाही पूर्ण होकर आदेश जारी हो जायेंगे। वही जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षकों के वरिष्ठता सूचि का प्राथमिक प्रकाशन से लेकर संशोधित के बाद अंतिम प्रकाशन तक की निर्धारित समय सारिणी जारी कर दी है। 

DEO द्वारा आदेश डाउनलोड करें 👇- 

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा जारी आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग (शैक्षिक एवं प्रशासकीय संवर्ग ) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 की अनुसूची - चार के सरल क्रमांक 19 पर सहायक शिक्षक प्रशिक्षित से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति हेतु कालम 3 में निर्धारित न्यूनतम अनुभव 5 वर्ष को केवल एक बार के लिए 3 वर्ष निर्धारित किया गया है। 

ब्रेकिंग - देखें कितने पदों में होगी पदोन्नति ,, रिक्त पदों की संख्या जारी। 

दिनांक 31 जनवरी 2022 तक प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति नियम अनुसार पदोन्नति आदेश जारी कर , आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को 5 फरवरी तक प्रेषित करनी है। उक्त कार्य कोविड - 19 के निर्देशों का पालन करते हुए। निम्नलिखित समय सारिणी अनुसार अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है। समय सारिणी में किसी भी प्रकार का परिवर्तन होने पर पृथक से सूचित किया जाएगा। 

समय सारिणी देखें और डाउनलोड करें 👇- 


Post a Comment

0 Comments