पारदर्शिता और काउंसलिंग से होगी शिक्षकों की पोस्टिंग - संयुक्त संचालक , उच्च वर्ग शिक्षक के1600 पदों में होगी पदोन्नति Transparancy And Counsling Will Be The Posting Of Teachers

काउंसलिंग से होगी शिक्षकों की पदोन्नति पोस्टिंग , संयुक्त संचालक ने जारी किया निर्देश Transparancy And Counsling Will Be The Posting Of Teachers 

a2zkhabri.com बिलासपुर - स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक और शिक्षक एलबी संवर्ग की मिडिल स्कूल प्रधान पाठक, उच्च वर्ग शिक्षक और प्राथमिक प्रधान पाठक के पदों में पदोन्नति जारी है। संयुक्त संचालक , शिक्षा आर एस चौहान ने कहा कि संभाग में शिक्षक प्रधान पाठक पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही व्यापम से शिक्षक भर्ती की की दूसरी सूचि भी मिल रही है। इसमें शिक्षकों की काउंसलिंग कर रिक्त पदों में पोस्टिंग दी जाएगी। उक्त पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। 

ब्रेकिंग - विषयवार रिक्त पदों की सूचि जारी ,, देखें किस विषय में कितने पद रिक्त। 

पोस्टिंग को लेकर होती है मारामारी - शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन के बाद सबसे अधिक मारामारी पोस्टिंग को लेकर रहती है। इसमें जमकर गङबङी की जाती है। चहेतों को आसपास और शहर के किनारे पोस्टिंग देने के नाम पर लेनदेन होता है। इस तरह की शिकायत व्यापम द्वारा शिक्षक भर्ती के पहले सूचि में जमकर शिकायत आई थी। इसमें जेडी कार्यालय में पदस्थ कुछ लोगो द्वारा गड़बड़ी करने की शिकायत भी की गई थी। इसके बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।

ब्रेकिंग - उच्च शिक्षा ग्रहण का अनुमति आदेश होना अनिवार्य, संयुक्त संचालक का नया आदेश जारी। 

संभाग में 1600 उच्च वर्ग शिक्षक के पदों में होगी पदोन्नति - स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चल रही पदोन्नति प्रक्रिया में उच्च वर्ग शिक्षक के 1600 रिक्त पदों में पदोन्नति होने की जानकारी मिली है वही मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक के पद अलग से होने की जानकारी मिल रही है। हालाँकि अभी विभाग द्वारा जिलावार एवं संभागवार और विषयवार रिक्त पदों की सूचि जारी की जाएगी। एडुपोर्टल से मिली जानकारी अनुसार पुरे प्रदेश में करीब 22 हजार प्राथमिक प्रधान पाठक के रिक्त पद है वही 8 हजार के करीब शिक्षक और मिडिल प्रधान पाठक के रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। 

ब्रेकिंग - राज्य सरकार ने जारी किया 2022 सम्पूर्ण छुट्टी लिस्ट। 

काउंसलिंग के माध्यम से होगी पदोन्नति , और पदस्थापना - जेडी आर. एस. चौहान ने पोस्टिंग में लेनदेन को रोकने के लिए सीधी भर्ती और प्रमोशन के बाद शिक्षकों की पदस्थापना देने पूर्व रिक्त स्थानों को सार्वजनिक कर काउंसलिंग के माध्यम से पोस्टिंग देने की बात कही है। उक्त सभी कार्य पारदर्शिता के साथ करने की तैयारी है। ताकि किसी तरह के आरोप नहीं लगे। इसके लिए उच्चाधिकारियों के देख रेख में एक टीम भी तैयार किया जा रहा है। ताकि किसी भी तरह की गङबङी न की जा सके। 

पदोन्नति और सीधी भर्ती कैलेण्डर नीचे डाउनलोड करें 👇- 

संयुक्त संचालक द्वारा जारी कैलेण्डर यहाँ देखें। 

पदोन्नति के सम्बन्ध में कैलेण्डर जारी - शिक्षक की सीधी भर्ती और पदोन्नति के बाद पोस्टिंग के लिए काउंसलिंग होगी। उक्त काम पूरी पारदर्शिता से किया जा रहा है। सीधी भर्ती पदस्थापना एवं पदोन्नति के बाद जारी कैलेण्डर के आधार पर सभी कार्य निर्धारित समय में किये जायेंगे। उक्त जानकारी को आए.एस. चौहान जेडी शिक्षा बिलासपुर ने दी है। 

Post a Comment

0 Comments