5 से 10 लाख बजट के शानदार कार कलेक्शन 5 to 10 Lakh Budget Best Car In India

05 से 10 लाख बजट के शानदार कार कलेक्शन यहाँ देखें 5 to 10 Lakh Price Budget Best Selling Car In India 

a2zkhabri.com रायपुर - हेलो दोस्तों आज हम आप लोगो के लिए 5 से 10 लाख तक के बजट में अच्छी कार की जानकारी लेकर आए है। यदि आप भी इस त्योहारी  सीजन में नई कार खरीदने वाले है या आने वाले वर्षों में नई कार खरीदने के प्लानिंग में है तो , आप लोगों के लिए यह बेहद ही महत्वपूर्ण जानकारी है। कृपया इस पोस्ट को आप शुरू से लेकर अंत तक अवश्य देखें। 


यदि आपका बजट 5 से 10 लाख रु. तक का है तो यहाँ पर आप बेस्ट कारों के कलेक्शन देख सकते है। बहुत से लोग जानकारी के अभाव में या दूसरों के देखा देखी कोई भी कार खरीद लेते है। जो आगे चलके परेशानी का कारण बनती है। कार हमेशा अपनी जरुरत एवं बजट के हिसाब से ही लेनी चाहिए। 

मार्केट में वैसे तो 5 से 10 लाख के ढेरों कार है। वही भारत में कई कंपनियों की कार चलती है। कार खरीदते समय ज्यादातर लोग कौन से कंपनी का कार ख़रीदे इस पर ज्यादा कन्फ्यूज होते है। कार भी कई प्रकार की होती है। वैसे प्रमुख रूप से कार के तीन प्रकार है , जैसे - एसयूवी कार , सेडान कार एवं हैचबेक कार। लेकिन वर्तमान में अभी मार्किट में कई प्रकार के कार उपलब्ध है। 

कार के प्रकार - 

     एसयूवी 

     सेडान 

     हैचबैक 

     कूपे 

     स्पोर्ट्स कार 

     कन्वर्टिबल कार 

     MPV 

     स्टेशन वेगन 

वैसे तो देश में पुरे वर्ष कारों की बिक्री होती है। लेकिन ज्यादातर लोग दिवाली , धनतेरस , नवरात्री एवं क्रिसमस के मौके पर नई कार खरीदते है। यदि आप भी इस त्योहारी सीजन में नई कार लेने इच्छुक है या आने वाले वर्षो में नई कार लेने के इच्छुक है तो नीचे दिए करों की सूचि में से अपनी पसंद के कार खरीद सकते है। ये सभी कारें भारत में अभी टॉप सेल्लिंग कार है। 

न्यूनतम प्राइस 5 से 10 लाख रु. तक की कारें - (

आन रोड प्राइस )

मारुती बलेनो - 5. 98 लाख से 9. 44 लाख रु.तक। 

टाटा अल्ट्राज - 5. 84 लाख से 9. 59 लाख रु.तक। 

मारुती विटारा ब्रेज़्जा - 7 .61 लाख से 11. 19 लाख रु. तक। 

हुंडई वेन्यू - 6. 99 से लाख से 11. 85 लाख रु.तक। 

महिंद्रा XUV 300 - 7. 95 लाख से 13. 46 लाख रु. तक। 

मारुती डिजायर - 5. 98 लाख से 9. 07 लाख रु. तक। 

मारुती सियाज - 8. 71 लाख से 11. 70 लाख रु.तक। 

टोयोटा ग्लैंजा - 07 . 49 लाख से 9 . 45 लाख रु. तक। 

होंडा WRV - 8. 92 लाख रु. से  11. 99 लाख रु. तक। 

हुंडई आई 20 - 6. 91 लाख रु. से 11. 40 लाख रु. तक। 

मारुती स्विप्ट - 5 .84 लाख से 8. 66 लाख रु. तक। 

टाटा नेक्सॉन - 7. 28 लाख से 13. 23 लाख रु. तक। 

मारुती अर्टिगा - 7. 96 लाख से 10. 69 लाख रु. तक। 

हौंडा सिटी 4TH जनरेशन - 9. 29 लाख से 9. 99 लाख रु. तक। 

किया सॉनेट - 6 .89 लाख से 13. 55 लाख रु. तक। 

मारुती वेगन आर - 4. 92 लाख से 6. 45 लाख तक। 

टाटा टिआगो - 4. 99 लाख से 7 . 04 लाख रु. तक। 

रेनाल्ट काइगार - 5. 64 लाख से 10. 09 लाख रु. तक। 

फोर्ड फिगो - 5 . 82 लाख से 8. 37 लाख रु. तक। 

हुंडई आई 10  नियोस - 5 . 28 लाख से से 8. 50 लाख रु. तक। 

मारुती सेलेरियो X - 5.11 लाख से 5. 91 लाख रु. तक। 

फोर्ड फ्री स्टाइल - 7. 28 लाख से 9. 03 लाख एउ. तक। 

नोट - उक्त कारों की सूचि में से मारुती बलेनो , मारुती ब्रेज़्जा, हुंडई आई - 20 , किआ सेल्टोस, मारुती डिजायर, महिंद्रा XUV 300 , टोयोटा ग्लैजा , मारुती स्वीप्ट , हुंडई आई 10 , टाटा अल्ट्राज , टाटा नेक्सॉन अभी टॉप सेल्लिंग कार है। 

Post a Comment

0 Comments