केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 सितम्बर से शुरू Central Teacher Eligibility Test , C TET Apply Online Application 2021 - 22
a2zkhabri.com / C TET 2021 - 22 केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा C TET 2021 - 22 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों हेतु बड़ी खबर है , क्योंकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन अनुसार केंद्रीय शिक्षक पात्रता हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 सितम्बर 2021 से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। उक्त पात्रता परीक्षा में बैठने के इच्छुक अभ्यर्थी कृपया नीचे दी गई सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ने के बाद अवश्य आवेदन करें। सम्पूर्ण सिलेबस pdf , शार्ट नोटिफिकेशन, फूल नोटिफिकेशन , आवेदन लिंक की जानकारी लास्ट में अवश्य देखें।
इसे भी देखें - फूडइंस्पेक्टर एवं पटवारी की बम्पर भर्ती।
कम्प्यूटर आधारित होगा टेस्ट - सी टेट (C TET ) के 15 वें संस्करण का आयोजन सीबीटी (कम्प्यूटर आधारित टेस्ट ) मोड में 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। सीटीईटी परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन 20 सितम्बर 2021 से विभागीय वेबसाइट - http://ctet.nic,in/ पर किया जा सकेगा। यह परीक्षा पुरे देश में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। विस्तृत सूचना, परीक्षा पाठ्यक्रम, योग्यता , मापदंड, शुल्क विवरण, आवेदन प्रक्रिया सहित सम्प्पूर्ण जानकारी www.ctet.nic.in पर देखा जा सकता है।
इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ फारेस्ट गार्ड / वनरक्षक भर्ती।
महत्वपूर्ण तिथियां -
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 20 सितम्बर 2021 से
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 19 अक्टूबर 2021 तक
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम संशोधित तिथि - 25 अक्टूबर 2021 तक।
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 20 अक्टूबर 2021 तक
परीक्षा तिथि - 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक।
आवेदन शुल्क - केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों हेतु वर्गवार निम्नानुसार आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है -
सामान्य वर्ग - एक पेपर - 1000 रु. , दोनों पेपर - 1200 रु.
पिछड़ा वर्ग - एक पेपर 1000 रु. , दोनों पेपर - 1200 रु.
अनु. जाति - एक पेपर 500 रु. , दोनों पेपर - 600 रु.
अनु. जनजाति - एक पेपर 500 रु. , दोनों पेपर - 600 रु.
निःशक्त - एक पेपर 500 रु. , दोनों पेपर - 600 रु.
उक्त शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन करते समय नेटबैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से भुगतान किया जा सकेगा।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन ऐसे करें देखें और समझें -
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठने के इच्छुक अभ्यर्थियों को विभागीय वेबसाइट पर जाकर निचे दिए गए चरणों के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा -
1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट - www.ctet.nic.in पर जाएँ उसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक को ओपन करें।
2. अब नाम , मोबाइल नंबर , ईमेल आईडी एवं मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करें , और आईडी पासवर्ड जनरेट करें।
3. अब विभागीय वेबसाइट पर लॉगिन करें, और एप्लिकेशन फार्म में दी गई सभी जानकारी को अच्छे से भरे
4. फोटो और साइन अपलोड करें। कृपया फोटो और हस्ताक्षर को दिशा निर्देश में दी गई जानकारी अनुसार निर्धारित kb में पहले से सेव करके रख लेवें।
5. अब शुल्क भुगतान करें।
6. अब सभी भरे गए जानकारी को अच्छे से जाँच ले और अंत में एप्लीकेशन को सबमिट कर दें।
नोट - विभागीय नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी ही सर्व मान्य होगी।
सम्पूर्ण सिलेबस नीचे डाउनलोड करें -
प्रथम पेपर हेतु -
द्वितीय पेपर हेतु -
C TET सिलेबस पीडीएफ यहाँ डाउनलोड करें।










0 Comments