छ.ग. फारेस्ट गार्ड भर्ती 1400 पद रिक्त , 300 पदों में होगी भर्ती CG Farest Guard Recruitment , 1400 Vacant Post , Will Be Recruited In 300 Posts

छत्तीसगढ़ वनरक्षक के 1400 पद रिक्त , सिर्फ 300 पदों में होगी भर्ती CG Farest Guard , Vanrakshak Bharti , 1400 Vacant Post , Will Be Recruited In 300 Posts 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ वन विभाग में फारेस्ट गार्ड की बहुत जल्द भर्ती होगी। विभाग ने भर्ती की पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश में अभी वनरक्षक के 1400 पद रिक्त है। लेकिन वन विभाग फिलहाल 300 पदों में भर्ती करेगी। विभाग द्वारा जिलावार पद सेटअप भी जारी कर दी गई है। वित्त विभाग के पास फ़ाइल भी पहुँच गई है। प्राप्त सुचना अनुसार 300 पदों में सहमति भी मिल गई है। अब विभाग द्वारा बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। उक्त पदों में भर्ती हेतु12 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। 

ब्रेकिंग - वर्तमान में वनरक्षक के 894 पदों में भर्ती जारी ,,देखें विज्ञापन। 

मैदानी अमले की कमी , बढ़ रहे वन अपराध - प्रदेश  विभाग के अंतर्गत मैदानी अमले की भारी कमी है। यही कारण है की प्रदेश में लगातार जंगली जानवरों के अवैध शिकार एवं पेड़ों के कटाई जारी है। कर्मचारियों की कमी के कारण वन अपराध में भारी वृद्धि हो गई है। प्रदेश में अभी 5600 वनरक्षक कार्यरत है। वही 1400 पद रिक्त है। लेकिन विभाग द्वारा फिलहाल सिर्फ 300 पदों में भर्ती ली जाएगी। शासन से 300 पदों  भर्ती की सहमति भी प्रदान कर दी है। 

वन विभाग द्वारा वनरक्षक भर्ती एवं वित्त विभाग की सहमति सम्बंधित आदेश नीचे डाउनलोड करें। 

जिलावार एवं रेंजवार रिक्त पदों की जानकारी देखें - 

राजनांदगाव - 08 ,बालोद - 07 ,खैरागढ़ - 08 , कवर्धा - 53 ,बस्तर - 10 ,दंतेवाड़ा - 08 , सुकमा - 06 , बीजापुर - 05 , कोरिया - 07 , मनेन्द्रगढ़ - 07 , जशपुर - 08 , बलरामपुर - 08 , सरगुजा - 04 ,सरगुजा एलिफेंट - 07 , सूरजपुर - 05 , बैकुंठपुर - 05 , बलौदाबाजार - 06 , महासमुंद - 08 , धमतरी - 07 , गरियाबंद - 09 , रायपुर - 05 ,पूर्व - भानुप्रतापपुर - 06 ,पश्चिम भानुप्रतापपुर - 06 ,दक्षिण कोंडागांव - 06 , कांकेर - 07 ,नारायणपुर - 06 ,केशकाल - 04 , बिलासपुर - 06 , कोरबा - 07 , मरवाही - 04 , मुंगेली - 08 , कटघोरा - 10 , रायगढ़ - 10 , धरमजयगढ़ - 10 , जांजगीर चाम्पा - 04 , लोरमी - 07 

वन विभाग द्वारा जारी आदेश डाउनलोड करें - 

दैनिक वेतनभोगी को मिलेगी प्राथमिकता - फारेस्ट गार्ड भर्ती के लिए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए रास्ता खोला गया है। उन्हें भर्ती में बोनस अंक के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही 12 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते है। बता दे कि फील्ड में अमले की कमी के चलते इस समय दैनिक वेतनभोगी तथा संविदा कर्मी डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर कार्य कार्य रहे है। इस समय एक फारेस्ट गार्ड को जंगल की सुरक्षा के लिए औसतन तीन से चार बीट की जिम्मेदारी दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments