छ.ग. में राजनितिक भूचाल , भूपेश बने रहेंगे सीएम या टीएस होंगे नए मुख्यमंत्री ,फैसला आज Political Crisis In Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कप्तान के लिए दिल्ली में डेरा, अंतिम फैसला आज , भूपेश बने रहेंगे सीएम या टीएस के सर सजेगा ताज Political Crisis In Chhattisgarh 

a2zkhabri.com रायपुर -  छत्तीसगढ़ में राजनितिक संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश में माननीय मुख्य मंत्री और टीएस सिंह देव के बीच मुख्यमंत्री के कुर्सी के लिए खींचतान जारी है। ऐसा लग रहा है मानों प्रदेश में राजनितिक भूचाल आ गया है। छत्तीसगढ़ के कप्तान तय करने के लिए दिल्ली में कांग्रेसी विधायकों का जमावड़ा शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पहुंचे विधायक मुख्यमंत्री के पद के दावेदार के पक्ष में या विपक्ष में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। 

ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ के संभावित नए जिलों की सूचि देखें। 

04 मंत्री सहित 35 विधायक दिल्ली पहुंचे - देश की राजधानी दिल्ली में बीते रात प्रदेश के 04 मंत्री और 35 विधायक पहुँच गए है। वही मुख्यमंत्री सहित 20 विधायक आज दिल्ली जायेंगे। सभी नेता कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के पद हेतु अपना राय देंगे। विधायकों के इस जमावड़े को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। मंत्री अमरजीत भगत, शिव कुमार डहरिया, कुलदीप जुनेजा, आशीष छाबड़ा , प्रकाश नायक, दलेश्वर साहू साई कई नेता दिल्ली पहुँच गए है। 

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान 10000 नियमित पदों में भर्ती का किया घोषणा। 

मुख्यमंत्री और 20 विधायक आज पहुंचेंगे दिल्ली - प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री और लगभग 20 विधायक आज प्रातः 10 बजे दिल्ली हेतु रवाना होंगे। मुख्य मंत्री के साथ विशेष विमान में मंत्री रविंद्र चौबे सहित अन्य नेताओं दिल्ली जायेंगे वही दोपहर दो बजे कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात का समय निर्धारित हुआ है। बताया  है की कांग्रेस प्रमुख सोनिया गाँधी सभी विधायकों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के पद पर अंतिम निर्णय लेगी। 

ब्रेकिंग - स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य संयोजक रेगुलर भर्ती सेटअप जारी। 

ढाई - ढाई साल के फार्मूले की चर्चा जोरो पर - प्रदेश में पिछले एक वर्ष से ढाई - ढाई साल के मुख्यमंत्री का चर्चा जोरो पर है। हालाँकि इस बात को टीएस सिंह देव एवं मुख्यमंत्री खुद नकार चुके है। लेकिन प्रदेश में अभी जिस तरह से राजनितिक परिस्थिति निर्मित हुई है उससे इस फार्मूले से इंकार नहीं किया जा सकता। पिछले दिनों भूपेश बघेल का राहुल गाँधी से मुलाकात के बाद अचानक फिर सभी मंत्री , विधायकों का दिल्ली जाना कही परिवर्तन का संकेत तो नहीं। या फिर चर्चा के बाद भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री होंगे इसकी फैसला आज या कल हो जाएगा। 

डॉ.रेणु जोगी भी दिल्ली गई - कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी के बुलावे पर जोगी कांग्रेस की विधायक डॉ. रेणु जोगी भी सोनिया गाँधी से मुलाक़ात करने दिल्ली गई है। बताया जा रहा है कि जोगी कांग्रेस की कांग्रेस पार्टी में विलय हो सकती है। ऐसे भी जोगी कांग्रेस के दो विधायक कांग्रेस पार्टी में जाने की इच्छा सार्वजनिक कर चुके है। वही विधान सभा चुनाव के बाद कई दर्जन नेता जोगी कांग्रेस को छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके है। संभावना जताया जा रहा है है की बहुत जल्द जोगी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकती है। 

Post a Comment

0 Comments