शिक्षकों के टीकाकरण की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने निर्देश , ऐसे भरें गूगल फॉर्म CG Teachers / Education Department Vaccination Online Record

स्कूल शिक्षा विभाग - शैक्षणिक एवं गैरशैक्षणिक स्टाफों के वेक्सिनेशन की ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने निर्देश जारी , सभी कर्मचारियों द्वारा जानकारी भरना अनिवार्य CG Teachers / Education Department Vaccination Online Record 

a2zkhabri.com रायपुर - प्रदेश में स्कूल खोलने को लेकर कल के केबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। स्कूल खोलने से पहले शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफों के टीकाकरण / वेक्सिनेशन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने निर्देश जारी की गई है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपने वेक्सिनेशन की स्थिति एक डोज , दोनों डोज या एक भी नहीं की जानकारी ऑनलाइन गूगल फार्म के माध्यम से देना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा गूगल फॉर्म लिंक उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम  सिर्फ एक मिनट अपनी जानकारी फिलअप कर सकते है।

इसे भी देखें - केबिनेट बैठक कल , स्कूल खोलने सहित कई मुद्दों पर लगेगी मुहर। 

गूगल फॉर्म लिंक - 

गूगल फार्म में दी गई जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग के  शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सभी स्टाफ को अपना नाम , मोबाइल नंबर , जिला का नाम , नियोजन का प्रकार (शिक्षक या अन्य कर्मचारी ) , कितना टीका लगा या नहीं लगा की जानकारी दर्ज करनी होगी। गूगल फॉर्म भरने के लिए कर्मचारी कृपया इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें और नीचे दिए गए गूगल फार्म लिंक पर जाकर अपना वेक्सिनेशन की जानकारी आसानी से दर्ज करें। 

केबिनेट बैठक में स्कूल खोलने सहित कई मुद्दों पर चर्चा - मुख्य मंत्री निवास में हो रहे कल के केबिनेट बैठक में प्रदेश में हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों को खोलने , स्थानांतरण निति, कर्मचारियों के अन्य मांगों पर चर्चा होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार कल के बैठक में स्कूल खोलने के निर्णय पर मुहर लग जाएगी। सरकार स्कूल खोलने से पहले अपने कर्मचारियों के वेक्सिनेशन की जानकारी एकत्रित करवा रही है। शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से गूगल फार्म भरना होगा। 

वेक्सिनेशन नहीं करवाने वाले कर्मचारियों पर हो सकती है कार्यवाही - शासन प्रशासन पिछले कुछ माह से अपने कर्मचारियों को शतप्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रेरित एवं आदेशित कर रही है। विभाग द्वारा बार - बार आदेश जारी करने के बाद भी ऐसे कर्मचारी जो टीकाकरण नहीं करवाए है उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही हो सकती है। कई जिलों में वेक्सिनेशन नहीं कराने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने और महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने की चेतावनी भी जारी हो चुकी है। अतः सभी कर्मचारी तत्काल वेक्सिनेशन कराएं। 

गूगल फार्म भरने की जानकारी नीचे देखें और समझें - 

1. सबसे पहले विभाग द्वारा जारी गूगल फॉर्म लिंक को ओपन करें। 

2. अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।  और next बटन पर क्लीक करें। 

3. अगले पेज में जिला का नाम, नियोजन का प्रकार और कितने टीके लगे या नहीं लगे के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। और अंत में सब्मिट बटन को क्लिक करें। सब्मिट करते ही आपका जानकारी / रेस्पोंस रेकार्ड हो जाएगा। 

गूगल फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक नीचे देखें - 

👉वेक्सिनेशन की जानकारी हेतु गूगल फार्म भरने के लिए यहाँ ओपन करें। 

Post a Comment

0 Comments