शिखर धवन बने कप्तान और राहुल द्रविड़ होंगे टीम के कोच Indian Cricket Team Shikhar Dhavan Captain And Rahul Dravid Coach

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान , शिखर धवन होंगे कप्तान तो राहुल द्रविड़ होंगे कोच Indian Cricket Team Shikhar Dhavan Captain And Rahul Dravid Coach 

a2zkhabri.com नई दिल्ली - श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी - 20 सीरीज के लिए भारतीय चयन कर्ताओं की समिति ने अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को कप्तान बनाते हुए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज  के लिए भारतीय टीम  नए खिलाडियों को मौका मिला है। जबकि तेज गेंदबाज भुनेश्वर कुमार को टीम का उप कप्तान बनाया गया है। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की सूचि नीचे देखें - 

इसे भी देखें - प्रदेश में खुलेंगे 01 सितम्बर से स्कूल, आदेश जारी। 

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को टीम का कोच बनाया गया है। टेस्ट टीम से बाहर होने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर चयनकर्ताओं ने भरोसा जताते हुए उन्हें सिमित ओवरों के सीरीज में शामिल रखा है। इसके साथ ही इस बार टीम में नितीश राणा, देवदत्त पडिकल , ऋतुराज गायकवाड़ और चेतन साकरिया को टीम में पहली बार मौका मिला है। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ सब इन्स्पेक्टर भर्ती , देखें विवरण। 

तीन वनडे और तीन टी - 20 सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई को जबकि अंतिम मैच 25 जुलाई को खेला जायेगा। इस सीरीज के सभी मैच श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेला जाएगा। 

टीम के स्टार खिलाडियों को आराम - भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली , रोहित शर्मा, केएल राहुल , जसप्रीत बुमराह , ऋषभ पंत , मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को आराम दिया गया है। इस सीरीज में भारतीय टीम नियमित कप्तान विराट कोहली एवं उपकप्तान रोहित शर्मा के गैर मौजूदगी में टीम का कमान शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार के हाथों में होगी। 

श्रीलंका दौरे हेतु चयनित टीम इस प्रकार है देखें - 

     शिखर धवन कप्तान 

     पृथ्वी शॉ 

     देवदत्त पडिकल 

     ऋतुराज गायकवाड़ 

     सूर्यकुमार 

     मनीष पांडेय 

     हार्दिक पंड्या नितीश राणा 

     ईशान किशन (विकेट कीपर)

इसे भी देखें - स्थानांतरण नीति 2021 , अब ऑनलाइन होंगे स्थानांतरण। 

     संजू सेमसन  (विकेट कीपर)

     युजवेंद्र सिंह चहल 

     राहुल चाहर 

     कृष्णप्पा गौतम 

     क्रुणाल पंड्या 

     कुलदीप यादव 

     वरुण चक्रवर्ती 

     भुनेश्वर कुमार उपकप्तान 

     दीपक चाहर 

     नवदीप सैनी 

     चेतन सकारिया 

नेट गेंदबाज - 

     ईशान पोरेल 

     संदीप वारियर 

     अर्शदीप सिंह 

     साई किशोर 

     सिमरनजीत सिंह

Post a Comment

0 Comments