बिग ब्रेकिंग - छ.ग. में बेरोजगारों को मिलेगी बेरोजगारी भत्ता , 18 से 40 वर्ष के युवाओं की मांगी गई जानकारी CG Berojgari Bhatta Apply Online 2021 - 22

चुनावी वादे को पूरा करने कवायद तेज , बेरोजगारी भत्ता देने के लिए सरकार ने शुरू की बेरोजगारों की खोज CG Berojgari Bhatta Apply Online 2021 - 22 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की कवायद तेज कर दी है। इसके लिए सभी जिलों में 18 से 40 वर्ष के युवाओं की जानकारी मांगी गई है। जिले में विभिन्न माध्यम से उपलब्ध कराए गए रोजगार के सम्बन्ध में भी जानकारी देने कहा है। 

राज्य के विभिन्न विभागों के मदद से कौशल विकास तकनिकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग यह आंकड़े जुटा रही है। ज्ञात हो की प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रु. बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है। यदि आप बेरोजगार है और उक्त योजना का लाभ लेना चाहते है तो पूरी एवं सटीक जानकारी के लिए कृपया अंत तक अच्छे से अवश्य पढ़ें। 

इसे भी देखें- छत्तीसगढ़ व्यापम पटवारी अपकमिंग वेकेंसी। 

अफसरों ने बताया जिलों को बेरोजगारों की संख्या के साथ जनवरी 2019 से अब तक विभिन्न विभागीय , सामुदायिक व सामाजिक कार्यों में संलग्न किये गए युवाओं की जानकारी देने कहा गया है। साथ ही ऐसे लोगो की भी जानकारी मांगी गई है , जिन्हे सरकार के विभाग , संस्थानों , निगम - मंडल व प्रतिष्ठानों में कई गतिविधियां , मानदेय, पारिश्रमिक, प्रोत्साहन राशि या वित्तीय सहायता उपलब्ध कराइ जा रही है। 

इसे भी देखें- 16 जून से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत , शासन का फैसला - सिर्फ शिक्षक आएंगे स्कूल , बच्चे नहीं 

प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या - प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की संख्या जनवरी 2019 के अनुसार 2304618 दर्ज की गई थी। वही नवम्बर 2020 के अनुसार प्रदेश  बेरोजगारों की संख्या घटकर 1890620 हो गई थी। राष्ट्रिय स्तर में बेरोजगारी दर 10.8 प्रतिशत है वही छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 3 फीसदी है। 

इसे भी देखें - 01 सितम्बर से खुलेंगे स्कूल, आदेश जारी। 

बेरोजगारी भत्ता के लिए समिति गठित - ज्ञात हो कि प्रदेश में दो वर्ष पहले उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल के अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था। 15 सदस्यीय इस समिति में पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव , श्रम मंत्री शिव डहरिया के साथ पंचायत, कृषि, वन और वित्त विभाग के सचिव सदस्य बनाये गए है। इसके साथ प्रमुख सचिव वाणिज्य उद्योग , श्रम कौशल विकास , सचिव खेल युवा कल्याण, जीएडी नगरीय प्रशासन और उच्च शिक्षा भी रखे गए है। 

इसे भी देखें - छत्तीसगढ़ व्यापम छात्रावास अधीक्षक के पदों में होगी बम्पर भर्ती। 

22  महीने में घट गए 4 लाख से ज्यादा बेरोजगार - सरकारी आकड़ों के अनुसार जनवरी 2019 में बेरोजगारों की संख्या 23 लाख से ऊपर थी वही नवम्बर 2020  में बेरोजगारों की संख्या 18 लाख 90 हजार हो गई। यानि पिछले 22 महीने में 4 लाख से ज्यादा बेरोजगारों की संख्या में कमी आई है। बता दे की प्रदेश की कांग्रेस सरकार दिसंबर 2018 में सत्ता  थी , और सत्ता में आने के ठीक पहले बेरोजगारों प्रतिमाह 2500 रु. देने का वादा घोषणा पत्र  से किये थे। 

रोजगार कार्यालय में कराएं पंजीयन - यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तक है , और आप एक योग्यताधारी बेरोजगार है यदि आप रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है तो कृपया रोजगार कार्यालय पंजीयन करा ले। अगर पंजीयन की तिथि एक्सपायरी हो गई हो तो नवीनीकरण भी करा ले , ताकि सरकार द्वारा बेरोजगारों को दिए जाने वाले भत्ते की पात्रता रख सकें। यदि सरकार अपनी वादा को पूरा करती है तो सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रु. मिलेंगे। 

Post a Comment

1 Comments

  1. जब किसानों को पेंसन योजना का लाभ दे सकते हैं तो, हम जैसे सभी बेरोजगार साथियों को भी बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए

    ReplyDelete
Emoji
(y)
:)
:(
hihi
:-)
:D
=D
:-d
;(
;-(
@-)
:P
:o
:>)
(o)
:p
(p)
:-s
(m)
8-)
:-t
:-b
b-(
:-#
=p~
x-)
(k)