15 तक जिला लॉक , किस - किस चीज में दी गई छूट यहाँ देखें CG Corona Lockdown Breaking 2021

राहतों के साथ बढ़ा लाकडाउन , जानिए क्या - क्या दी गई है ढिलाई CG Corona Lockdown Breaking 2021 

a2zkhabri.com बिलासपुर - प्रदेश में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रहा है , इसी के चलते बिलासपुर जिला सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब लाकडाउन की अवधि 15 मई तक बढ़ा दी गई है। हालाँकि इस बार शर्तों के साथ लाकडाउन में कुछ अतिरिक्त छूट दी गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. सारांश मित्तर ने जरुरी छूट के साथ जिले में लाकडाउन 15 मई की रात 12 बजे तक बढ़ा दी है। 

कोरोना वायरस का दूसरी लहर लगातार खतरनाक रूप लेते जा रही है। 14 अप्रैल से जिले में लाकडाउन चल रहा है। संक्रमण बढ़ने के कारण कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने 21 अप्रैल से इसे आगे बढ़ाते हुए 06 मई तक  आदेश  थे। लेकिन कोरोना के संक्रमण में कोई कमी नहीं होने के कारण इसे एकबार फिर 15 मई तक के लिए बढ़ा दिए है। हालाँकि इस बार कुछ आवश्यक चीजों में शर्तों के साथ छूट दी गई है। 

लाकडाउन में छूट - 

1. अब आम लोगो को भी पेट्रोल पम्पों में पेट्रोल डीजल उपलब्ध होंगे। 

2. कृषि दवा और उपकरण 07 से दोपहर 02 बजे तक। लोडिंग एवं अनलोडिंग की भी मिली छूट। 

3. एसी , कूलर एवं पंखें की मरम्मत के लिए इलेक्ट्रिशियन एवं प्लम्बर को घरों में जाकर काम करने की छूट। 

4. एसी , इलेक्ट्रिक रिपेरिंग दुकानें 07 दोपहर 02 बजे तक खुले रहेंगे। 

5. एसी , कूलर एवं पंखों की दुकानें खोले बिना होम डिलीवरी करनी होगी। 

6. बैंक और पोस्ट आफिस 50 फीसदी कर्मचारी के साथ निर्धारित समय तक खुलेगी। 

7. रजिस्ट्री कार्यालय भी 50 प्रतिशत कर्मचारी के साथ संचालित होगी। 

इनका समय बढ़ाया या पूर्ववत किया गया  - 

1. फल, सब्जी , अंडा , पोल्ट्री मटन व किराना दूकान संचालक 07 से दोपहर 02 बजे तक होम डिलीवरी कर सकते है। 

2. डेयरी एवं दूध का वितरण 07 से 09 एवं शाम 05 से 06 बजे तक होगा। 

3. समाचार पत्रों का वितरण सुबह 06 से 08 एवं शाम 05 से 6;30 तक होगा। 

4.  पेट शॉप , एकवेरियम , पशुचारा दुकाने सुबह 06 से 08 एवं शाम 5 से 06 ; 30 तक खुलेंगे। 

5. होटल एवं रेस्टोरेंट से होम डिलीवरी सुबह 06 से रात्रि 8 बजे तक। 

निवेदन - हम प्रदेश के सभी नागरिकों से अपने वेबसाइट के माध्यम से निवेदन करते है शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से शतप्रतिशत पालन करें। शारीरिक दुरी बनाये रहें, मास्क एवं सेनेटाइजर का नियमित उपयोग करें। बेवजह घर से बाहर न निकले। कोरोना को हराने में शासन प्रशासन की मदद करें। 

Post a Comment

0 Comments