छ.ग़. आरक्षक भर्ती, 15 किन्नरों का हुआ चयन , प्रदेश के पुलिस में पहली बार सेवा देंगे थर्ड जेंडर CG Constable Police GD Bharti 2021 , Third Gender Ka Hua Chayan

 छत्तीसगढ़ पुलिस में पहली बार भर्ती होंगे 15 किन्नर CG Police Me Pahli Bar Bharti Honge 15 Kinnar 

a2zkhabri.com रायपुर - छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने सोमवार को आरक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। राज्य में पहली बार पुलिस विभाग में थर्ड जेंडर (किन्नरों) का आरक्षक के रूप में चयन हुआ है। पुलिस आरक्षक के रूप में रायपुर रेंज के अंदर कुल 395 आरक्षकों का चयन किया गया है। जिसमे से रायपुर रेंज में 315 पुरुष, 71 महिला एवं 15 थर्ड जेंडर शामिल है। इसके अलावा एक सहायक आरक्षक,, 27 होम गार्ड, आरक्षक ट्रेड में 46 चालाक और 19 ट्रेड आरक्षक भी चयनित किये गए है। 

चयनित किन्नरों की सूचि - 

इसे भी देखें- आरक्षक भर्ती जिलावार चयन सूचि एवं वोटिंग लिस्ट यहाँ देखें। 

इसे भी देखें- पटवारी के 250 पदों में भर्ती , देखें विज्ञापन। 

इसे भी देखें- दुर्ग आर्मी भर्ती रैली 03 मार्च से 12 मार्च। 

जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29 दिसंबर 2017 को विज्ञापन जारी किया गया था। 28 जनवरी से 11 फरवरी 2021 तक आरक्षक भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता का परीक्षण राजधानी रायपुर में किया गया। सभी संभाग मुख्यालय में भी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने नई भर्ती के आवेदन में इस बार तृतीय लिंग का भी कालम दिया था। 

चयनित तृतीय लिंग प्रतिभागियों में रायपुर से दीपिका यादव , साहू, नीशू क्षत्रिय , शिवन्या पटेल, नैना शोरी, सोनिया जंघेल, कृषि टांडी और सबुरी यादव है। बिलासपुर से थर्ड जेंडर सुनील एवं रूचि यादव, धमतरी जिले से कोमल साहू, अंबिकापुर से अक्षरा,, राजनांदगाव जिले से कामता, नेहा एवं डाली का भी चयन हुआ है। 

किन्नर समाज एवं मितवा समिति ने छत्तीसगढ़ सरकार और गृह विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति ने उन सभी लोगो का धन्यवाद किया है , जिनका हर रूप में सहयोग रहा। 

इन राज्यों के पुलिस में भी है किन्नर - देश की पहली ट्रांसजेंडर पुलिस कर्मी के रूप में वर्ष 2015 में तमिलनाडु के चेन्नई में पृथिका यशिनी का चयन हुआ था। इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात पुलिस भी ट्रांसजेंडर पुलिस कर्मी कार्यरत है। इसी वर्ष जनवरी में भी बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में थर्ड जेण्डरों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। 

Post a Comment

0 Comments