शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों के मांगों के सन्दर्भ में संचालनालय ने की 4 सदस्यों की समिति गठीत CG Shikshakon Ke Lambit Mangon Ke Sandarbh Me Samiti Gathit
अन्य प्रमुख विभागीय खबर -
मोहल्ला क्लास से बच्चों एवं पालकों में फैला कोरोना , क्या आगे भी जारी रहेगी मोहल्ला क्लास।
10 फरवरी से खुलेंगे सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल।
निष्ठा प्रशिक्षण को पूर्ण नहीं करने पर वेतन रोकने की चेतावनी, आदेश जारी।
ज्ञात हो की पंचायत विभाग से शिक्षा विभाग में संविलियन होने के बाद भी बहुत से जिलों में विभिन्न समस्यायों का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है। जिस कारण शिक्षक संगठन द्वारा समय - समय पर सक्षम अधिकारीयों को समयमान वेतनमान निर्धारण, पुनरीक्षित वेतनमान, एरियस भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति सहित अन्य मांगों के सन्दर्भ में लगातार ज्ञापन एवं संपर्क किया जा रहा था।
समिति आदेश एवं सदस्यों की सूचि डाउनलोड -
आज पंचायत संचालनालय द्वारा उक्त सभी मांगों सन्दर्भ में 4 अधिकारीयों की समिति गठित कर दी गई है। उक्त समिति सभी बिंदु पर समीक्षा कर प्रतिवेदन तैयार करेंगे और पंचायत संचालनाय को सौंपेंगे। पंचायत संचालनालय द्वारा निम्न अधिकारीयों की समिति गठित की है -
1. श्री जे.पी. तिवारी संयुक्त संचालक वित्त , पंचायत संचालनालय
2. श्री के.सी. काबरा संयुक्त संचालक , लोक शिक्षण संचालनालय
3. श्री बी.एन. मिश्रा उप संचालक , पंचायत संचालनालय
4. श्री आशुतोष चावरे , उप संचालक , लिक शिक्षण संचालनालय
विवेक दुबे प्रदेश अध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ ने सभी साथियों से अपील किये है कि ऐसे शिक्षक साथी जिनकी भी समस्या हो वे निर्धारित फार्मेट में अपनी सम्पूर्ण जानकारी अपने जिलाध्यक्ष सर्व शिक्षक संघ को सौंपेंगे ताकि पूरी जानकारी एकजाई बनाकर उच्च अधिकारीयों को अवगत कराया जा सके।
समिति आदेश व सदस्यों की सूचि -
0 Comments