लाल किले पर किसानों का झंडा , ट्रेक्टर रैली , हिंसा झड़प और किसान की मौत Laal Kile Par Kisano Ne Fahraya Apna Jhanda

 दिल्ली में किसानों का शक्ति प्रदर्शन , लाल किले पर चढ़कर किसानो ने फहराया अपना झंडा Laal Kile Par Kisano Ne Fahraya Apna Jhanda 

a2zkhabri.com दिल्ली - दिल्ली में कृषि बिल का विरोध कर रहे किसानों ने आज जोरदार शक्ति प्रदर्शन करते हुए लाल किले पर अपना झंडा फहराया दिया। आंदोलन रत किसानों और पुलिसों के बिच जगह - जगह झड़प हुई जिसमे बहुत से किसान घायल हो गए। 

ट्रेक्टर रैली के दौरान किसानों ने बड़ी संख्या में लाल किले पर पहुंचकर पुलिस से झड़प उपरांत लाल किले पर अपना झंडा लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे किसानो को रोकने के लिए जगह - जगह अश्रु गैस के गोले दागे गए वही कई जगह लाठी चार्ज भी किया गया। 

लाठी चार्ज में घायल किसानो को दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे किसानो ने कुछ समय के लिए लाल किले पर कब्ज़ा कर लिए थे। हालाँकि धीरे - धीरे किसान अब लाल किले से हटकर अपने अपने प्रदर्शन करने की जगह वापस जाने लगे है। 

ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में एक किसान की मौत की खबर आ रही है , जिसे पोस्ट मॉडम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। ज्ञात हो की पिछले 2 माह से लगातार देश के किसान कृषि कानूनों में संसोधन का विरोध कर रहे है। सरकार से कई दौर के चर्चा उपरांत भी अभी तक हल नहीं निकल पाया है। 

किसान नेताओं ने पहले ही 26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया था। इसी कार्यक्रम के तहत आज अलग - अलग दिशाओं से लाखों किसान ट्रेक्टर  दिल्ली कूच कर गए और अपना शक्ति प्रदर्शन किये। कई जगहों पर हिंसा भड़क उठी जहाँ अश्रु गैस के गोले एवं लाठी चार्ज भी चला। 

Post a Comment

0 Comments