प्रदेश में 2 लाख के पार पहुंचा कोरोना मरीज संख्या CG Corona Latest News 2020

 कोरोना के मामले में छत्तीसगढ़ पहुंचा 14 वें नंबर पर , कुल संक्रमित मरीज 2 लाख के पार  CG Corona Latest Update Breaking News 2020 


a2zkhabri.com , CG Corona Latest News 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले 2 लाख को पार कर गयी है। इसके साथ ही संक्रमण के मामले में देश में राज्य की स्थिति 14 वें नंबर पर है। राज्य में संक्रमण की स्थिति को देखें तो 18 मार्च को पहला मामला आने के बाद संक्रमितों की संख्या को एक लाख पार करने में 193 दिनों का समय लगा था ,जबकि 1 लाख से 2 लाख तक आंकड़ा पहुँचने में महज 43 दिनों का समय लगा। 

इसे भी देखें - बिलासपुर यूनिवर्सिटी रिजल्ट जारी। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार के दिन राज्य में कुल 1375 कोरोना के मामले की पुष्टि हुई। वही 2093 लोग स्वस्थ भी हुए ,वही 13 लोगो ने कोरोना के चलते अपनी जान गवां दी। पिछले 24 घंटे में 17791 सैंपलों की जाँच की गयी। प्रदेश में अब तक 1991003 सैंपलों की जाँच की जा चुकी है ,जिसमे 2 लाख 937 संक्रमित मरीज पाए गए। जबकि 2447 मरीजों की जान जा चुकी है। 

इसे भी देखें -छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू। 

राज्य में पिछले काफी समय से राज्य में संक्रमित मिलने और स्वस्थ होने के आंकड़ों के बीच काफी लम्बे समय से सक्रीय मरीजों की स्थिति में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला ,सक्रीय मरीजों की संख्या 20 से 25 हजार के बीच देखने को ही मिल रही है। बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन के माध्यम से इलाज उपलब्ध तो कराया जा रहा है ,लेकिन गंभीर मरीजों के उपचार हेतु कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि सभी प्रमुख अस्पतालों के बिस्तर  एवं आईसीयू फूल चल रहे है। 

इसे भी देखें - 1998 से कार्यरत शिक्षाकर्मियों को मिलेगी पुरानी पेंशन। 

माहवार कोरोना के औसत स्थिति - 

       जुलाई -  204.58 मरीज , 1.32 मौत 

       अगस्त - 721.32 मरीज , 7.19 मौत 

       सितम्बर - 2751.63  मरीज , 22.66 मौत 

       अक्टूबर - 2376.38 मरीज , 36.90 मौत 

       1 से 8 नवम्बर - 1708.37  , 43.25 

प्रदेश में कोरोना की स्थिति - 

       नए केस - 1375 

       सक्रिय - 22361 

       स्वस्थ - 176129 

       कुल संक्रमित - 200937 

       मौत - 2447 

       कुल जांच - 1991003 

देश के इन राज्यों में 2 लाख से अधिक मामले - 

       बिहार - 220936 

       महाराष्ट्र - 1714273 

       कर्नाटक - 844147 

       आंध्र प्रदेश - 840730 

       तमिलनाडु - 741488 

       केरल - 480669 

       दिल्ली - 430784 

       उत्तर प्रदेश - 495421 

       पश्चिम बंगाल - 401394 

      ओडिशा - 300140 

       तेलंगाना - 250331 

       राजस्थान - 209438 

      असम - 208637 

       छत्तीसगढ़ - 200937 

Post a Comment

0 Comments