14580 पदों में शिक्षक भर्ती, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें - मुख्यमंत्री CG Regular Teacher Recruitment 2020 Post - 14580

 नियमित शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करने निर्देश , एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश CG Regular Teacher Recruitment 2020 Post - 14580 

a2zkhabri.com रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले डेढ़ वर्ष से अटके पड़े 14580 पदों में रेगुलर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के सम्बन्ध में आला अधिकारीयों को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए है। ज्ञात हो की उक्त भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है लेकिन पिछले 6 माह से उक्त भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हलचल नहीं दिखाई दिया है। 

मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के आदेश से एक बार फिर बेरोजगार युवाओं के मन में नौकरी पाने का लालसा उमड़ पड़ा है। प्रशिक्षित डीएड , बीएड संगठन एवं चयनित अभ्यर्थियों द्वारा कुछ समय से विभिन्न तरीके से भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आंदोलन कर रहे थे। 

इसे भी देखें - कक्षा 10 वीं, 12 पूरक परीक्षा समय सारिणी जारी। 

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापित पदों की भर्ती में हो रहे विलम्ब को गंभीरता से लिया है। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों को तलब कर कड़ी अप्रशन्नता जताई।  उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार का बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है।  उन्होंने तत्काल इस सम्बन्ध में एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने जिम्मेदार अधिकारीयों को कहा। 

इसे भी पढ़ें - 1993 से लेकर अब तक शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, आदेश जारी। 

मुख्य मंत्री ने अपने वक्तब्य में कहा कि शिक्षा विभाग के विज्ञापित पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जाये। उन्होंने स्पस्ट कहा की अनावश्यक रूप से भर्ती प्रक्रिया में विलम्ब करना बर्दास्त नहीं किया जायेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों  ने बताया कि व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूचि की अवधि को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है। और भर्ती प्रक्रिया को बहुत जल्द पूर्ण करने की बात कही। 

इसे भी पढ़ें - 14580 पदों में शिक्षक भर्ती मेरिट सूचि में वृद्धि सम्बंधित आदेश यहाँ देखें। 

ज्ञात हो कि लोक शिक्षण संचनालय ने 9 मार्च 2019 को 14580 पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया था।  इस विज्ञापन की कंडिका में उल्लेख था की व्यापम से जारी होने वाली परीक्षाफल सूचि जारी होने के तिथि से एक वर्ष तक के लिए वैध होगा। जिसे अब अगले एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। 

इसे भी देखें - 30 हजार कर्मचारियों की होगी जबरन रिटायरमेंट प्रक्रिया प्रारम्भ। 

प्राप्त जानकारी अनुसार कोरोना महामारी के चलते उक्त भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाया है। अब मुख्य मंत्री के निर्देश से अब भर्ती प्रक्रिया जल्द होने के उम्मीद है। चयनित अभ्यर्थियों को परीक्षाफल सूचि निरस्त होने  सता रहा था जिसे एक सप्ताह पहले राज्य शासन सूचि को रक वर्ष के लिए बढ़ा कर उन्हें बड़ी राहत पहुंचाई थी। 

Post a Comment

0 Comments