छ.ग. पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी कोरोना संक्रमित, आज 567 नए मरीज मिले वही 5 मरीजों की गयी जान CG Corona Latest Apdate

 प्रदेश में कोरोना का खतरनाक रूप कोरोना का कुल आंकड़ा पहुंचा 13498 वही मौत का आंकड़ा पहुंचा 109 CG Corona Latest Apdate 

रायपुर CG Corona Latest Apdate 2020 - प्रदेश में आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी समेत 567 कोरोना संक्रमित पाए गए। वही 5 लोगो की मृत्यु हो गई।  वही आज 269 लोगो को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने वाले में नगर निगम भिलाई के महापौर और विधायक भी शामिल है। 

इसे भी पढ़ें-

स्कूल खुलेगा 1 सितम्बर से देखें आदेश। 

डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट कर अपनी पत्नी की कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी , और परिवार के सभी सदस्यों के आइसोलेट होने की बात कही। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फोन पर हाल चाल पूछा। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रायपुर में पहली बार संक्रमितों की संख्या इतनी पहुंची है इससे पहले दो बार 500 का आंकड़ा को पार कर गया था। बुधवार को सर्वाधिक केस 182 रायपुर में मिले। इसके बाद राजनांदगाव में सर्वाधिक 130 संक्रमित पाए गए। वही एक दिन पहले बिलासपुर के नगर निगम आयुक्त कोरोना संक्रमित पाए गए थे उनकी पत्नी और माता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जगदलपुर में सीआरपीएफ के 11 जवान संक्रमित मिले है। उन सभी का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें - 

प्रधानमंत्री ने सभी के खाते में जारी किये 2 - 2 हजार रूपये देखें ऐसे। 

5 व्यक्तियों की हुई मौत -  उरला न्यू प्रगति नगर निवासी 51 वर्षीय पुरुष को साँस, छाती में दर्द, डायबटीज एवं उच्च रक्तचाप, त्रिमूर्ति नगर रायपुर निवासी 45 वर्षीय महिला को साँस, कफ, फेफड़ो में समस्या, भिलाई 3 जिला दुर्ग निवासी 50 वर्षीय पुरुष को साँस लेने में समस्या और बुखार के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। भिलाई निवासी 59 वर्षीय पुरुष पूर्व में अनियंत्रित डायबिटीज एवं उच्च रक्तचाप के मरीज थे। इन सभी चारों मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही रायपुर निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति जिन्हे बुखार था उन्होंने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर जान देदी। 

इसे भी देखें- 

कालेज एग्जाम 3 से 30 सितम्बर तक होगी। 

प्रदेश में कोरोना की स्थिति - प्रदेश में कोरोना की संख्या में प्रतिदिन बेतहासा वृद्धि हो रही है। आज कुल 567 नए कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की पुष्टि की गयी। अब तक प्रदेश में कुल 13498 मरीज मिल चुके है जिनमे से 9508 मरीज स्वस्थ , 109 की मौत और 3881 सक्रीय मरीज है। 

अन्य महत्वपूर्ण खबर - 

छत्तीसगढ़ के 6 युवा बनेंगे कलेक्टर देखें सूचि। 

15 अगस्त को शामिल नहीं हो पाएंगे बच्चे ऐसे मानेगा स्वतंत्रता दिवस। 

सभी जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों की सूचि। 

Post a Comment

0 Comments