मुंबई - बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत ही बुरी खबर है। आज बॉलीवुड के मशहूर एवं बड़े पर्दे पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाने वाले एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। एक्टर का शव पंखे पर लटकता हुआ मिला। आत्महत्या के कारण का अभी खुलाशा नहीं हुआ है। अचानक से बॉलीवुड के होनहार एक्टर का इस तरह चले जाना बेहद भावुक करने वाली घटना है।
शुशांत सिंह राजपूत ने अपनी कैरियर की शुरुआत टेलीविजन धारावाहिक किस देश में है मेरा दिल नामक सीरियल से किया था। टीवी में उनको पहचान दिलाया पवित्र रिश्ता नामक सीरियल ने जिसका प्रसारण 2009 से 2011 तक किया गया था। टीवी सीरियल में किये गए उनके एक्टिंग को काफी प्रशंशा मिली थी साथ ही उन्होंने कई अवार्ड भी जीते थे।
बॉलीवुड के कई फिल्मो में किया काम - उनकी एक्टिंग को देखकर बहुत जल्द ही उनको बड़े परदे का ऑफर मिल गया। बतौर फिल्मो में उन्होंने काय पो छे नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उनको खाशा पहचान दिलाया भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जीवन पर आधारित फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी ने। इसके अतिरिक्त उन्होंने पीके, शुद्ध देशी रोमांस , केदारनाथ एवं छिछोरे रही।
धोनी द अनटोल्ड स्टोरी बतौर प्रमुख हीरो उनकी सबसे कामयाब फिल्म रही। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला। आमिर खान के साथ उनकी फिल्म पीके सुपर हिट रही जिसमे सहायक अभिनेता के रूप में काम किया। सुशांत सिंह राजपूत सोसल मिडिया में एक्टिव रहते थे। उनकी आखरी पोस्ट अपने माँ के नाम किया था।
घर के नौकर ने फोन पर पुलिस को सुचना दी- प्राप्त जानकारी अनुसार आज रविवार को नौकर ने उनकी लाश को पंखे से लटके हुए देखा। एक्टर मुंबई में अकेले रहते थे। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार वह पिछले 6 माह से डिप्रेशन में थे।
बॉलीवुड में शोक की लहर - जैसे ही मिडिया सोसल मिडिया के माध्यम से बॉलीवुड एक्टर की मौत की खबर मिली पूरा बॉलीवुड चौक गया। इस प्रकार की अनहोनी की किसी ने उम्मीद नहीं की थी। पूरा बॉलीवुड सहित तमाम उनको चाहने वाले उनके प्रशंसक सभी गम में है।
0 Comments